वृक्षारोपण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान- शक्ति के प्रतिष्ठित परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को वृक्षारोपण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक,विद्यालय परिवार ने किया ग्रीन डे का विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार देवांगन ने कहा- वृक्षारोपण से पर्यावरण रहता है संरक्षित

सक्ती- शहर के नारायण सागर रोड में स्थित प्रतिष्ठित परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ति में समिति सचिव कृष्ण कुमार देवांगन की उपस्थिति में सावन के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ग्रीन डे – वृक्षारोपण” (Green Day – Plantation) मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण की कला सिखाई गई एवं वृक्षारोपण के फायदे बताए गए, साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को अपने आसपास खाली जगह में कम से कम एक फलदार एवं छायादार एक वृक्ष लगाने एवं उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया, विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम जैसे कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 वीं के छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता, कक्षा छठवीं से दसवीं के छात्र-छात्राओं के मध्य अलग-अलग विषय पर निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं वृक्षारोपण के लाभ एवं महत्व), वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा लगे गए विभिन्न प्रकार के पौधों को विद्यालय परिसर में लगाया गया

इस अवसर पर शिक्षक जीवेन्द्र जायसवाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, पेड़ों के द्वारा हमेंऑक्सीजन प्राप्त होती है और जितनी भी कार्बन डॉइऑक्साइड होती है, वह पेड़-पौधे अवशोषित कर लेते हैं, जिसकी वजह से हम स्वच्छ वातावरण में रहते हैं हमें शुद्ध हवा मिलती है और जितनेअधिक से अधिक पेड़ लगाया जाये उतना ही हमें शुद्धवातावरण मिलेगा। पेड़-पौधों सभी प्रकार की विषैली गैसों को अवशोषित कर लेता है, विद्यालय प्राचार्य एम. विकास देवांगन ने वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि जितने अधिक वृक्ष लगाए जाएंगे वह बड़े होकर फलते फूलते हैं, उसके पश्चात यह सुंदर वनों में बदल जाते हैं, जिसकी वजह से चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है, पेड़ों के जितने भी भाग होते हैं, वह सभी काम में आते हैं, चाहे वह पत्ते हो, फूल हो या जड़ सभी से कुछ ना कुछ हमें लाभ मिलता है, कई पेड़-पौधों से तो अनेक प्रकार की औषधियां बनाई जाती है।

जिनसे अनेक प्रकार की बीमारियां तक दूर हो जाती है, हम सभी को अपने जीवन काल मे कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करते रहना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं रंजीता यादव, सविता यादव, निकहत खान, गरिमा यादव, लक्ष्मी प्रधान, तारा देवांगन, दीक्षा देवांगन, बीना चौबे, हितेष यादव, संदीप देवांगन, जीवेंद्र जायसवाल, साजदा ख़ान, रामा साहू, शारदा नामदेव, रेखा बरेठ, लक्ष्मी देवांगन, उषा देवांगन, रुचि छाबड़ा, नेहा कथूरिया, आशा चौहान, विनीता निषाद, भुनेश्वरी बरेठ, स्वेच्छा रावत, गौरव यादव, सूरज सोनी, दीपक वैष्णव, प्रियंका यादव एवं कर्मचारी रमा विश्वकर्मा, मंजू यादव और विनोदनी सोनी का विशेष योगदान रहा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *