Avika Gor ने दिखाया बोल्ड बिकिनी अवतार तो शॉक्ड हुए फैन्स

टीवी पर ‘बालिका वधू’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली आनंदी यानि अविका गौर का इन दिनों बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। पर्दे की बहू को यूं बिकिनी में देख फैन्स भी खासे हैरान हैं। अविका ने अपनी बोल्ड बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर क्या शेयर कीं इंटरनेट पर तो मानो तूफान आ गया। यूजर्स अपनी प्यारी छोटी आनंदी की तस्वीरों पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं।

‘आनंदी’ का दिखा बोल्ड अवतार

बॉलीवुड और छोटे पर्दे के स्टार्स का जमावड़ा इनदिनों मालदीव में लगा हुआ है। सिलेब्स देश से निकल कर छुट्टियां मनाने सीधे मालदीव पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम और शामिल हो गया है वो है एक्ट्रेस अविका गौर का। अविका अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर हैं।

तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

अविका गौर तस्वीरों में काफी हॉट लुक देती दिखाई पड़ रही हैं। किसी तस्वीर में अविका समंदर किनारे रेत पर लेटी हैं तो कहीं कातिलाना पोज दे रही हैं। लेटेस्ट तस्वीर में तो अविका समंदर के नीले पानी और खूबसूरत आसमान का नजारा एन्जॉय कर रहीं हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *