चारु असोपा की बेटी को बुआ सुष्मिता सेन ने दिया खास तोहफा

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की भाभी तथा टीवी की जानी मानी अभिनेत्री चारु असोपा (Charu Asopa) मां बनने से बाद इन दिनों अपनी नन्ही बेटी जियाना पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में चारु असोपा की बेटी का अन्नप्राशन मतलब राइस सेरेमनी हुई। इस रस्म में बुआ बनी सुष्मिता सेन ने अपनी भतीजी को बहुत स्पेशल गिफ्ट दिया है।

इसकी खबर चारु असोपा ने सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग में दी है। चारु एवं राजीव ने पूरे कार्यक्रम को अपने व्लॉग में कवर किया तथा इसे प्रशंसकों के साथ साझा किया। वीडियो में चारु ने चांदी का एक छोटा कटोरा, कांच तथा एक चम्मच भी दिखाया, जो जियाना की बुआ सुष्मिता सेन ने अपनी लाडली भतीजी को तोहफे में दिया था। चांदी के बर्तन पर ‘बुआ की जान’ भी लिखा गया है। इसके अतिरिक्त चारु असोपा ने अपनी बेटी जियाना के लिए पूजा की खीर भी बनाई।

वही सोशल मीडिया पर चारु असोपा का ये व्लॉग बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में बच्चे के मामा पूजा करने के पश्चात् उसे पहला चावल खिलाते हैं। फोटोज में जियाना अपने मामा और मामी द्वारा तोहफे में दी गई रफल स्लीव फ्रॉक में बहुत क्यूट लग रही हैं। वहीं, गुलाबी रंग की बंधनी की कढ़ाई वाली साड़ी में चारु भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। बता दे कि राजीव सेन और चारु असोपा की जोड़ी हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। कभी ये जोड़ी मनमुटाव की खबरों को लेकर तो कभी अपनी सिजलिंग कैमिस्ट्री को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *