बगिया गांव सहित क्षेत्र में जश्न, जमकर कर रहे हैं आतिशबाजी
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम की घोषणा होने के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल बना हुआ। आतिशबाजी का दौर लगातार चल रहा है। विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग यहाँ पहुंच कर, जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैँ। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन मे नृत्य का दौर चल रहा है। उत्साहित महिला और पुरुष संगीत की धुन मे नृत्य में जुटे हुए है।