भुवनेश्वर. प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय धाविका दुती चंद शुक्रवार सुबह मधुपटना में एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचीं, घटना उस समय सामने आई जब दुती चंद ने मधुपटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. दुती ने बताया कि जब वह अपने दोस्त के साथ ओएमपी चौक से भुवनेश्वर लौट रहे थे, तब एक ट्रेलर ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी। दुती ने आरोप लगाया कि ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान उनकी कार से टकरा गया.
दुती चंद ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेलर के चालक ने उनके और उनके ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक कृष्णा बैथा को हिरासत में लिया है.