तिल्दा नेवरा :– तिल्दा ब्लाँक के अंचल ग्राम खुडमुड़ी में भारत देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में धुमधाम व हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया ! जिसमें ग्राम के अटल चौक पर साफ सफाई करके फूल माला से साज सज्जा कर अगरबत्ती ग़ुलाल श्रीफल तोड़कर, एव मिठाई बाटकर अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रूप में भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ ढलेंन सिंह वर्मा पूर्व जिलापंचायत सदस्य, संतोष वर्मा सचिव, फगुवा राम साहू बूथ अध्यक्ष, पुनीत वर्मा युवा महामंत्री तिल्दा राज, योगेश वर्मा युवा कोषाध्यक्ष तिल्दा राज, एकनाथ ध्रुव रोजगार सहायक, सहस राम साहू पंच, तामेश्वर साहू पंच, कोमल, दुर्गादास, अवधराम, चंद्रकुमार यादव, भोलू, सरजू वर्मा, खेमलाल वर्मा, सुरेश साहू, नरेंद्र साहू, लोकनाथ साहू, रेशम वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, टिकेंद्र वर्मा, विजय वर्मा, दसरू साहू, विश्राम साहू आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।