बिग बॉस’ विनर और ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। श्वेता पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता अब तक कई टीवी शोज के साथ भोजपुरी फिल्मों और बॉलीवुड में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने ‘बिग बॉस 4’ का खिताब भी अपने नाम किया है। एक्टिंग के साथ श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के जरिए फैंस को क्रेजी बनाती रहती हैं। इसी बीच श्वेता की लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखें श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरें…
श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर से श्वेता ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि श्वेता लाइट ब्लू एंड यलो कलकर की प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में श्वेता बला ही हॉट नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए सटल मेकअप किया है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। तस्वीरों में श्वेता को देख फैंस उन्हें पलक से कंपेयर करते दिख रहे हैं।