विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान अग्रसेन की मूर्ति का किया अनावरण

नये अग्रसेन भवन निर्माण का किया भूमि पूजन

नैला जांजगीर के श्री हरी लीला ट्रस्ट के द्वारा अग्रसेन चौक एवं अग्रसेन मूर्ति की स्थापना, तथा प्रतिष्ठित भोपालपुरिया परिवार द्वारा नए अग्रसेन भवन के लिए दान में दी गई है जमीन

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने 21 फरवरी को जांजगीर चाम्पा जिले के अग्रसेन चौक नैला में भगवान अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने नैला में पुराना अग्रसेन भवन के पास नया अग्रसेन भवन निर्माण के लिए भूमिपुजन भी किया,जिले के प्रभारी मंत्री और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,कार्यक्रम में विधायक नारायण चंदेल,समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया,अमर सुल्तानिया,अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर के अध्यक्ष संजय केदार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर सहित अग्रवाल समाज नैला जांजगीर के पदाधिकारी/सदस्यगण,सुल्तानिया परिवार, भोपालपुरिया परिवार के सदस्य गण,मिडिया प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन आयोजन अग्रवाल सेवा समिति नैला-जांजगीर के द्वारा किया गया था,तथा आगंतुक अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया, तथा इस अवसर पर अग्रवाल समाज के बंधु काफी संख्या में उपस्थित रहे एवं अतिथियों ने भी अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्रवाल समाज को पूरी दुनिया में दानवीर समाज के रूप में पहचाने जाने की बात कही, वहीं आगंतुक सभी अतिथियों का श्री अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर की ओर से आभार व्यक्त किया गया, तथा अतिथियों ने इस अवसर पर उद्बोधन के माध्यम से भी अपनी बातें कहीं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *