विधानसभा अध्यक्ष महंत का 26 27 एवं 28 मार्च को जिले का तीन दिवसीय दौरा

27 मार्च को शक्ति शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे महंत

1 अप्रैल को सीएम के शक्ति प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर महंत करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा

सकती-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर 26, 27 एवं 28 मार्च को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान श्री महंत 27 मार्च को सुबह 11:00 बजे कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे शक्ति पहुंचेंगे तथा शक्ति शहर में आयोजित मितानिनों के कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित शिक्षक अलंकरण समारोह एवं अधिवक्ता संघ शक्ति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे,इसी दिन शाम 5:00 बजे शक्ति से ग्राम-बेल्हाडीह विकासखंड- शक्ति के लिए प्रस्थान करेंगे तथा बेल्हाडीह में गुरु घासीदास जयंती समारोह के आयोजन में शामिल होकर विधानसभा अध्यक्ष महंत चांपा के लिए रवाना होंगे एवं चांपा से रात्रि 9:30 बजे सारागांव पहुंचेंगे,तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के 27 मार्च को शक्ति आगमन को लेकर स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही है, एवं विधानसभा अध्यक्ष महंत अपने आगमन के दौरान शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों की बैठक भी लेंगे, आगामी 1 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शक्ति प्रवास कार्यक्रम तय है, एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति शहर के हटरी चौक स्थित संतोषी मंदिर के सामने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती पर्व पर बिसाहू दास महंत जी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष महंत पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अधिकारी/ कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश देंगे एवं महंत का 27 मार्च को शक्ति प्रवास काफी अहम होगा, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य की कमान संभालने के बाद 3 वर्षों के बाद पहली बार शक्ति आएंगे तथा क्योंकि शक्ति छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का गृह मुख्यालय है एवं इस नाते प्रदेश के मुख्यमंत्री का शक्ति प्रवास कितना भव्य एवं व्यापक होता है, यह सभी विधानसभा अध्यक्ष महंत की प्रतिष्ठा का भी प्रश्न है, अतः महंत समर्थक एवं सभी कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के प्रवास को अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं

विधानसभा अध्यक्ष महंत के 27 मार्च को शक्ति आगमन के दौरान क्षेत्र के कुछ बड़े नेताओं के कांग्रेस प्रवेश की भी अटकलें लगाई जा रही हैं, तथा सूत्रों का कहना है कि महंत के 27 मार्च को शक्ति आगमन के दौरान कुछ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि कांग्रेस प्रवेश कर सकते है, तथा यह सभी आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति का एक हिस्सा बताया जा रहा है, एवं विधानसभा अध्यक्ष महंत ने विगत दिनों न्यायधानी बिलासपुर एवं राजधानी रायपुर में अपने निजी कार्यक्रमों के दौरान राज्यसभा में जाने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत की इस इच्छा जाहिर करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सार्वजनिक रूप से मीडिया के माध्यम से इस बात को कहा था कि महंत के राज्यसभा में जाने या ना जाने का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा, जिससे यह बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि महंत 2023 का विधानसभा चुनाव शक्ति विधानसभा क्षेत्र से स्वयं नहीं लड़ेंगे, जिसके चलते आने वाले 2023 के विधानसभा के चुनाव में शक्ति विधानसभा सीट से जानकारों का कहना है कि महंत परिवार से ही कोई न कोई एक सदस्य चुनाव लड़ सकता है, इस नाते विधानसभा अध्यक्ष महंत अपने विधानसभा क्षेत्र को चुनाव के दृष्टिकोण से मजबूत बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं, वैसे देखा जाए तो 2018 के विधानसभा चुनाव में महंत ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को लगभग 30000 मतों से पराजित किया था, जो कि जीत का एक बहुत बड़ा फासला है, किंतु आने वाले 2023 के विधानसभा के चुनाव में जीत की यह स्थिति इसी तरह कायम रह पाएगी या नहीं रह पाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा, किंतु बूथ मैनेजमेंट में माहिर महंत 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं ऐसा प्रतीत होता है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *