22 मई को शक्ति शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत
विधानसभा के बहेराडीह में करेंगे किसान स्कूल का लोकार्पण
सक्ति-छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 21 मई की देर शाम राजधानी रायपुर से प्रस्थान कर चांपा पहुंचेंगे एवं चांपा से रात्रि सारागांव प्रस्थान करेंगे तथा 22 मई की सुबह विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में व्यस्त कार्यक्रम होगा, जिसमें दोपहर 12:30 बजे बहेराडीह में किसान स्कूल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे, शाम 5:00 बजे बाराद्वार शहर में स्व. सीताराम शर्मा के निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचेंगे
वहां से शाम 6:00 बजे शक्ति के लिए रवाना होकर शक्ति शहर में कांग्रेस महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष श्री गीता-सेतराम देवांगन के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे, तत्पश्चात वार्ड क्रमांक-16 झुलकदम निवासी गेवेंद्र धरम देवांगन के निवास पर उनके सुपुत्र के विवाह समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहां से विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत वार्ड- क्रमांक 10 के पार्षद पुत्र एवं कांग्रेसी नेता लव सोनी के यहां आयोजित परिवारिक समारोह में शामिल होंगे, तत्पश्चात देर शाम नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन तथा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद, सभापति तथा मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना गेवाडीन के यहां आयोजित शुभम ग्रीन्स हटरीचौक शक्ति में राजेश गेवाडीन बाबा के जलवा कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे
तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष महंत शक्ति से सीधे रायपुर के लिए रवाना होंगे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के 22 मई को शक्ति प्रवास को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत भी इन दिनों सक्रिय रुप से लोगों के सुख- दुख में शामिल होकर उनके यहां पहुंच रहे हैं
शक्ति के कलावड़िया परिवार द्वारा भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का आत्मीय स्वागत किया जाएगा, तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन के अनुज राजेश बाबा को पुत्र रत्न प्राप्ति पर आयोजित जलवा कार्यक्रम में महंत शामिल होंगे, तथा यह पहला अवसर होगा जब गेवाडीन परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत शामिल होंगे तथा विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास को लेकर कलावड़िया परिवार में भी काफी हर्ष व्याप्त है, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है