सक्ति-11 नवंबर को शक्ति शहर के युवा कांग्रेस नेता राहुल अग्रवाल के निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत पहुंचे जहां उन्होंने राहुल अग्रवाल के पिता संतोष अग्रवाल के विगत दिनों हुए आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्प अर्पित किया, साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, तथा इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गर्ग परिवार के वरिष्ठ जनों से भी चर्चा की साथ ही उनका हालचाल जाना एवं इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महंत के साथ काफी संख्या में शक्ति शहर सहित विधानसभा क्षेत्र एवं जिले के कांग्रेस नेता गण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे