जायसवाल परिवार ने किया आत्मीय स्वागत
सक्ती-27 मार्च को अपने पूर्व निर्धारित प्रवास पर शक्ति पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व- पुनर्वास एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शक्ति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट नोटरी ऑफिसर गिरधर जायसवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए उनके निवास पर पहुंच कर दोपहर भोजन किया, इस दौरान जायसवाल परिवार की ओर से एडवोकेट गिरधर जायसवाल उनके सुपुत्र तुषार जायसवाल द्वारा आगंतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनको उनका अभिनंदन किया गया, तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ उन्हें भोजन कराया गया, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जायसवाल परिवार के इस अभिवादन को स्वीकार करते हुए आत्मीयता के साथ उनसे मुलाकात की, तथा उनका हालचाल भी जाना, इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, उप जेल शक्ति अशासकीय संदर्शक सदस्य राजीव जायसवाल, कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू , हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू , अमीरचंद्र अग्रवाल भुरू, गीता देवी देवांगन, सहित अनेकों कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा इस अवसर पर एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने आगंतुक विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जायसवाल परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमारे इस आग्रह को स्वीकार कर हमारे निवास पर जो भोजन किया उससे हम सभी गौरवान्वित हैं.
