भाजपा शक्ति जिले में चालू हुई विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण की बैठकें, 19-20 अप्रैल को हुआ आयोजन, ओ.पी चौधरी एवं भल्ला ने ली बैठके

सकती-20 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ति में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई, जिसमे आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण थी,इस कार्यक्रम के अतिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री ओ पी चौधरी ने बैठक को संबोधित किया एवम युवाओं में उत्साह से कार्य करने एवम छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने की बात कही ,संगठन जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने भी पार्टी के द्वारा दी गई सभी कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी की जीत के लिए पूरी तरह से पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने हेतु जुट जाने की बात कही जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु सभी मंडल के प्रभारी सह प्रभारी एवम सभी मंडल के अध्यक्ष से बूथ स्तरीय सभी कार्यों को जल्द पूरा करने हेतु निर्देश दिया एवम सभी कार्यकर्ताओं को अपेक्षा के अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही संबोधन की कड़ी में इस विषय पर सभा को विकास केडिया, विवेकरंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया संगठनात्मक एवं राजनैतिक विषयों पर चर्चा हेतु इस बैठक में भाजपा के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ,प्रदेश कार्यसमिति जिला कोर ग्रुप, जिला महामंत्री , कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी,जिला आई टी सेल,जिला शोसल मिडीया,जिला महिला मोर्चा मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री शक्ति केंद्र प्रभारी,सहप्रभारी,बूथ संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे

 

सक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा की बैठक 19 अप्रैल को हुई डभरा में

सकती-चंद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत डभरा मंडल के अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक रखी गई, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री ओ,पी चौधरी, शक्ति जिला के संगठन प्रभारी गुरुपाल भल्ला जी,चंद्रपुर विधानसभा के संगठन प्रभारी सुशांत शुक्ला,जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संयोगिता सिंह जुदेव ने बैठक ली।बैठक में इस वर्ष राज्य मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया,एवम चुनाव की तैयारी के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिये तैयार रहने का आवाहन किया गया प्रदेश के महामंत्री ओ,पी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधन में बतलाया कि किस तरह प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रही है धान खरीदी को लेकर उन्होंने बताया 51000 हजार करोड रुपए तो केंद्र की सरकार किसानों को धान खरीदी के लिये दिया है।महज 1100 हजार करोड़ रुपए देकर भूपेश बघेल की सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि पूरे राज्य में 16 लाख परिवार को कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखने का पाप किया है।जो कांग्रेस पार्टी के ताबुत में आखिरी कील साबित होगी। वहीं दूसरी ओर जिले के संगठन प्रभारी गुरपाल भल्ला जी ने बुथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं को बताया की संगठन के सारे कार्य समय सीमा मे पूरे कर लिये जाये आगामी कुछ समय में ही तीनों विधानसभाओं में जोरदार आंदोलन खड़े करके पूरे जिले की जनता को जगाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे और कई बड़े आंदोलन वर्तमान कांग्रेस सरकार के विधायकों के खिलाफ पूरे जिले भर में किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को बैठक में ससम्मान लाया गया वा इनका सम्मान शाल श्रीफल व माला पहनाकर किया गया केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त लाभार्थियो में शामिल ग्रामीण जनता में मुख्य रूप से घसियाराम खुटे, पुजेरीलाल खाण्डेय, नोनी बाई सिदार, देशमति सिदार,उर्मिला बरेठ ने बताया की इन्हें प्रधानमंत्री आवास गैस के कनेक्शन शुद्ध जल प्राप्त हुआ है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सती जिला के महामंत्री गगन जयपुरिया, जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल,जिला उपाध्यक्ष पितांबर पटेल, कार्यक्रम के सह प्रभारी नेतराम चंद्रा जी, जिला के मंत्री रंजीत अजगल्ले,एवम जिला के उपाध्यक्ष अमृतलाल साहू, मुख्य रूप से उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *