असम के सीएम का प्रियंका गांधी पर निशाना, कहा- भारतीय परिवार में झाड़ू लगाना रोज का काम

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने प्रियंका गांधी के झाडू लगाने पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झाड़ू लगाना तो भारतीय परिवार को रोज का काम है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लीखमपुर मामले में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया था। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाई थी। सोशल मीडिया पर उनका ये  वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।
मुख्यमंत्री ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में उन्हें  हिरासत में लिया गया था। प्रश्न पूछते हुए सीएम ने कहा, ‘ये कैसे खबर हो सकती है क्योंकि झाड़ूं लगाना तो भारत के हर परिवार में एक आम घरेलू प्रथा है। मैंने अपनी मां को फर्श पर झाड़ू लगाते देखा है। क्या आपने अपनी मां को फर्श पर झाडू लगाते नहीं देखा है?
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा हिरासत में रहकर झाड़ू लगाना सोची समझी योजना थी। वरना कोई फोटोग्राफर कैसे वहां पर उनका वीडियो शूट करने के लिए मौजूद रहता। बता दें कि सोमवार को प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लिया गया था जब वह लखीमपुर में किसानों के परिवार से मिलने जा रही थी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा कथित तौर पर उस काफिले में थे और पुलिस ने घटना के लिए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आज क्राइम ब्रांच में उनकी पेशी भी हुई है, उनसे इस मामले के लिए पूछताछ हो रही है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *