रिलीज हुई ‘आश्रम 3’, सोनिया और बाबा निराला का अश्लील वीडियो वायरल

बॉबी देओल के फैंस उनको बाबा निराला के अवतार में देखना पसंद करते हैं। फैन उनके ‘बदनाम आश्रम’ की आगे की कहानी जानने के लिए बेताब हैं। हालाँकि यह इंतजार आज खत्म हो गया है क्योंकि आश्रम 3 आज यानी 3 जून से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो चुकी है। आश्रम के तीसरे सीजन का नाम ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3’ है, जिसका ट्रेलर मेकर्स ने कुछ दिन पहले रिलीज कर दिया था। अब आज आश्रम 3 के रिलीज के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जो ईशा गुप्ता और बॉबी देओल का है। इस बार नए सीजन में सोनिया का किरदार है, जिसे ईशा गुप्ता निभाती नजर आएंगी।

आप सभी को बता दें कि सोनिया बाबा निराला को रिझाने की कोशिश कर रही हैं, हालाँकि इससे अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सोनिया बाबा के चंगुल में फंसी हैं या फिर बाबा खुद सोनिया के जाल में फंस गए हैं। आज तीसरा सीजन आ चुका है और अब सब पर्दा उठने वाला है। कुछ समय पहले आश्रम 3 में ईशा गुप्ता ने अपने किरदार से जुड़े अनुभव को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। एक्ट्रेस ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया था जिसमें वह बात करती नजर आ रही थीं कि आश्रम को देखकर उन्होंने इसका हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि ‘बाबा निराला के साथ सोनिया की केमिस्ट्री को स्थापित करने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी।’

वहीं निर्माता प्रकाश झा को भी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘उन्होंने सीरीज में सोनिया की भूमिका में ईशा गुप्ता की कल्पना की थी और इसे उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता।’ वहीं इन दोनों के अलावा बाबा निराला (बॉबी देओल) भी आने वाली सीरीज में सोनिया के किरदार को लेकर अपना रिएक्शन देते हैं। वहीं खुशी व्यक्त करते हुए, निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने कहा, “फिल्म बनाना मेरा एक जुनून है, और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे उत्साही और भावुक अभिनेताओं और तकनीशियनों के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। लेकिन मेरा विश्वास रखो और कहानी को बिल्कुल वैसा ही दिखाओ जैसा मैं चाहता था। आश्रम के साथ भी हमने वही जुनून, भावना और रोमांच जीया है।” फिलहाल ईशा और बॉबी देओल का वीडियो धमाका मचा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *