अशोक लेलैंड आया ग्राहकों के अब और करीब

दुर्ग/भिलाई – अपने ग्राहकों को त्वरित सेवा समय पर प्रदान करने के उद्देश्य से हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत के अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने विस्तार किया है। हाल में ही छत्तीसगढ़ की विद्युत राजधानी कोरबा में नए 3एस (सेल्स/सर्विस/स्पेयर्स) डीलरशिप आहूजा ऑटोमोबाइल ने पदार्पण किया। विदित हो कि आहूजा ऑटोमोबाइल रायपुर, बलौदाबाजार, भिलाई और भानुप्रतापपुर जैसे प्रमुख केंद्रों पर अशोक लेलैंड के लिए समर्पित हैं, और कोरबा में यह नई डीलरशिप छत्तीसगढ़ में अशोक लेलैंड के साथ उनकी पांचवी साझेदारी होगी।

कंपनी के पास अब सभी प्रमुख राजमार्गों पर हर 75 किलोमीटर पर एक सर्विस सेंटर है, जिससे वह 4 घंटे के भीतर ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें 48 घंटे में सडक़ पर वापस लाने के अपने अशोक लेलैंड क्विक रिस्पांस वादे को पूरा कर सकता है  जिसमें असली स्पेयर पाट्र्स ब्राण्ड, लेपाट्र्स के लिए अतिरिक्त 11,000 आउटलेट्स शामिल हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *