आशिहारा कराटे इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ की तीन दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

सक्ति- आशियारा कराटे इंटरनेशनल, सक्ति द्वारा 24 – 26 दिसम्बर 2021 को तीन दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पोरथा सक्ति में किया गया। इस अवसर पर आशियारा कराटे इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल के प्रशिक्षु को शाखा प्रमुख एवं मुख्य प्रशिक्षक स्नेहाशीष डे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं ग्रेडिंग परीक्षा लिया गया। इस अवसर पर कुसुम यादव को ब्लैक बेल्ट से सेकण्ड डॉन ब्लैक बेल्ट, धनेश गोंड को ब्लैक बेल्ट से सेकण्ड डॉन ब्लैक बेल्ट, बलराम किशन चौहान को ब्राउन बेल्ट से ब्लैक बेल्ट एवं सोमजीत चक्रवर्ती ब्राउन बेल्ट से ब्लैक बेल्ट की ग्रेडिंग परीक्षा दिया गया, प्रशिक्षण शिविर में 40 – 45 प्रशिक्षु को प्रशिक्षण दिया गया,ग्रेडिंग परीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में शाखा प्रमुख एवं परीक्षक स्नेहाशिष डे के सहायक पुतुल डे (थर्ड डॉन ब्लैक बेल्ट), मनी कुमार यादव (सेकण्ड डॉन ब्लैक), एम. विकास देवांगन (सेकण्ड डॉन ब्लैक), राजेश कुमार यादव (सेकण्ड डॉन ब्लैक), मुकेश कुमार निषाद (ब्लैक बेल्ट), राजेन्द्र कुमार (ब्लैक बेल्ट), शत्रुघ्न सिदार (ब्लैक बेल्ट), सुभाष यादव (ब्लैक बेल्ट), कुन्तला यादव (ब्लैक बेल्ट) का विशेष योगदान रहा।
   

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *