न्याय पखवाड़ा के तहत भाजपा किरंदुल ने मरीजो को बांटे फल,शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।

किरंदुल।भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत शनिवार को किरंदुल मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया।दन्तेवाड़ा के माटी पुत्र शहीद विधायक स्व. भीमाराम मण्डावी के तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया।मरीजो के मध्य भाजपाइयों ने समय बिताया उनका हालचाल पूछते हुए शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।अन्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से भी मुलाकात कर पार्टी पदाधिकारियों ने आयुष्मान कार्डधारकों को कार्ड के सही तरीके से व्यवहार में लाने की जानकारी दी तथा बिचौलियों से सतर्क रहने को कहा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ समय बिताया उनका सम्मान किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं जिनमें उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना और पोषण आहार जैसी तमाम योजनाओ की जानकारी दी गई।इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी धरमपाल मिश्रा मंडल महामंत्री संजीव दास ने बताया की बीजेपी अपने 42वें स्‍थापना दिवस को मनाते हुए 9 अप्रैल को हर घर नल से जल, 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि और 11 अप्रैल का दिन समाज सुधारक ज्‍यातिबा फुले और सावित्री बाई फुले को समर्पित किया जाएगा। 12 अप्रैल को बच्‍चों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा 13 अप्रैल को गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना पर चर्चा होगी और पार्टी कार्यकर्ता जनता को इस बारे में जागरूक करेंगे। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर की जयंती मनाई जाएगी, जबकि 15 अप्रैल को जनजातीय कल्‍याण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। 16 अप्रैल को ई-श्रम कार्ड वितरित किए जाएंगे और श्रम तथा असंगठित क्षेत्र से पंजीकरण बढ़ाने पर विचार विमर्श होगा। 17 अप्रैल को पार्टी नरेन्‍द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए वित्‍तीय सुधारों पर चर्चा करेगी, जबकि 18 अप्रैल का दिन स्‍वच्‍छ भारत अभियान को समर्पित रहेगा। 20 अप्रैल जिन्हें भुला दिए गए उन आजादी के योद्धाओं के नाम रहेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता जिला मंत्री भावना सक्सेना मंडल महामंत्री संजीव दास उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर कार्यक्रम प्रभारी धरमपाल मिश्रा प्रेमशिला मिश्रा रिंकू राजवंशी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी कर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल बबीता गिरी मंजू छालीवाल राजेश वैपरल विजय सोढ़ी आदि मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *