रायपुर :– रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन – अयोध्या केंट व सलारपुर स्टेशनों के मध्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी । जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
दिनांक 18 जनवरी 2024 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी।
दिनांक 20 जनवरी 2024 को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी।