बिलासपुर में सम्पन्न कृत्रिम हांथ शिविर में 136 विकलांगों को लगाए गए कृत्रिम हाथ

विकलांग चेतना परिषद के कैंप में शामिल हुए नगर के कई प्रतिनिधि,परिषद की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में राजधानी रायपुर से भी पहुंचे भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य

अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा स्थापित विकलांग अनुसंधान एवं चिकित्सालय के प्रेरणास्रोत हैं स्व.डॉ. डी.पी अग्रवाल

सक्ति-अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा रोटरी क्लब व अग्रवाल सभा के सहयोग से हाथों से विकलांग जनों के लिए मोपका-बिलासपुर स्थित गीतादेवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल में वृहद कृत्रिम हाथ वितरण शिविर लगाया गया. इस दौरान 136 विकलांगों को 142 एल एन-4 कृत्रिम हाथ लगाये गए. शिविर में रायपुर से विशेष रूप से परिषद के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मार्गदर्शक विरेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराधा दुबे, संरक्षक सदस्य निशा अग्रवाल, योगेश शर्मा व डीके दुबे , डी के घोरे सहित पदाधिकारी व सदस्यों ने शिरकत की. इस मौके पर केबिनेट मंत्री जयसिंग अग्रवाल,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे सहित विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय एवम जिले ले पदाधिकारी ,मंचस्थ थे

छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल रायपुर ने बताया कि विकलांगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. दु:खी जनों, असहायों, कमजोर लोगों की सेवा-सहायता के कार्य की प्रेरणा परिषद के संस्थापक डा डी पी अग्रवाल से मिली उनकी मेहनत से आज छत्तीसगढ़ का एकमात्र विकलांग अस्पताल बिलासपुर में प्रारंभ हो पाया, डा.साहब के विकलांग जनो की सेवा के सपनो को पूरा करने की पहल के रूप में आज ये कृत्रिम हांथ लगाने का वृहद शिविर लगाया गया है

 

इसी कड़ी में परिषद के मार्गदर्शक वीरेंद्र पांडेय ने विकलांग चेतना परिषद के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए आह्वान कर कहा कि समाज के समृद्ध व समर्थ परिवारों से मेरा यही आग्रह है कि वे अपने सामाजिक कार्यक्रमों को दिखावे से हटकर सादगी पूर्वक परम्परागत रूप से मनाएं ताकि उन कार्यक्रमों से बचत में रही हुई शेष राशि ऐसे दीन-दुखियों के काम आ सके. उन्होंने कहा कि अमेरिका के बने कृत्रिम हाथों का छत्तीसगढ़ में प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करना बहुत ही सराहनीय निर्णय है

बिलासपुर में सम्पन्न वितरण शिविर में परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक, , महासचिव मदनमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल राजू ,प्रमुख सेवाधारी अजीत सिंह पनेसर , चिकित्सा विशेषज्ञ के एस बाजपेई बलोदाबाजार,गोविंदराम मिरी, अग्रवाल सभा बिलासपुर के अध्यक्ष किशन बुधिया, विद्या केडिया,नित्यानंद अग्रवाल,लक्ष्मी जायसवाल, राजनांदगांव से पवन लोहिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नवनीत गर्ग, डॉ. आर.ए. शर्मा, एस.पी. चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, राघवेंद्र दुबे, बजरंग शर्मा, डॉ. विश्वनाथ कश्यप, डॉ. आनंद कश्यप, राजेश सोनार, संतोष शर्मा, डॉ. अनिता सिंह,  आभा गुप्ता आदि सहित सक्ति,अकलतरा,चांपा,दुर्ग भिलाई ,से सदस्य गण,अनेक सेवाभावी प्रमुख रूप से सहभागी हुये

 

.कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू ने एवम् सम्पूर्ण आयोजन में पधारे डॉक्टर्स, मीडिया,मरीजों एवम समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन विकलांग चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने किया

   

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *