सक्ति- 3 जुलाई को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय की आर्ट ऑफ लिविंग नैला जांजगीर द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समस्त जिले के भक्त शामिल हुए,सर्वप्रथम गुरु पूजा किया गया उसके बाद 500 लोगों द्वारा एक साथ विशेष ध्यान पूज्य श्री श्री रविशंकर जी की आवाज में किया गया जिस ध्यान के पश्चात पूरा वातावरण एकदम शांत एवं उत्साह से भर गया एवं भजनों की संध्या में सभी भक्तों ने आनन्द लिया भव्य सत्संग का आयोजन किया गया,तत्पश्चात आर्ट ऑफ लिविंग के जिले के सभी टीचर्स का सम्मान भी वॉलिंटियर्स द्वारा किया गया सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी सभी ने बढ़-चढ़कर इस समारोह में हिस्सा लिया। द आर्ट ऑफ लिविंग परिवार समय-समय पर इस तरह के आयोजन करती रहती है जिससे जीवन में तनाव कम हो एवं बेहतर जीवन शैली, स्वस्थ मन ,स्वस्थ शरीर के बारे में लोग जागरूक हो सके यही पूज्य श्री श्री रविशंकर जी का संदेश है|