हाथों में हाथ डाले नजर आए अर्जुन-मलाइका, सामने आया ये वीडियो

मनोरंजन जगत के स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी बहुत सुर्ख़ियों में रहते है वही बात यदि बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की करें तो अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर की चर्चा बीते कई वर्षों से चल रही है। जहां अब ये जोड़ी एक दूसरे के साथ सार्वजनिक स्थान में भी स्पॉट होती है।

वही शुक्रवार को भी इस जोड़ी को साथ में डिनर डेट के पश्चात् देखा किया गया। इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा साथ में डिनर डेट के लिए निकले थे। ये फोटोज पोस्ट डिनर डेट की हैं। दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ बीते 2 वर्ष से हैं।

वही खबरें हैं कि ये जोड़ी अगले वर्ष शादी के बंधन में बंध सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका ने वर्ष 1998 में अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। वर्ष 2017 में मलाइका एवं अरबाज का तलाक हो गया। वही उसके बाद अरबाज खान अपने जिंदगी में आगे बढ़ चुके है और मलाइका भी आगे बढ़ गई, दोनों ही अपने जीवन में काफी खुश है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *