रायगढ़। आधी रात मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि कल रात्रि में 10 बजे एक कर जूटमिल की ओर से सुभाष चौक की ओर जा रही थी जो सुभाष चौक के पास एक तीन सवारी स्कूटी सवार को ओवर टेक किया तो स्कूटी सवार गांधी चौक के पास कार चालक को गाड़ी स्पीड चलाते हो एक्सीडेंट करेगा क्या कह कर वाद विवाद हो रहे थे।
उसी समय थाना कोतवाली की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे तो स्कूटी सवार वहा से भाग गए प्रार्थी से पूछताछ करने पर गाड़ी ओवर टेक करने के नाम पर वाद विवाद होना और किसी प्रकार का शिकायत नही करने लिखित में दिया है। पुलिस ने आगे कहा, कुछ न्यूज में घटना के संदर्भ में भ्रमित जानकारी दिया गया है जिस बात का खंडन करते है।