अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने बीच सड़क गाड़ी रोकर किया कुछ ऐसा

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान बीते काफी वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनें हुए हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशन शिप को लेकर कफी सुर्खियों में हैं। जॉर्जिया न सिर्फ अरबाज बल्कि उनकी फैमिली के भी काफी करीब हैं। जॉर्जिया को अक्सर अरबाज की फैमिली फंक्शन में देखा जाता है। वहीं दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा जाता है। एक्टिंग के साथ जॉर्जिया सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरों के साथ इंस्टा रील भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब जॉर्जिया का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं…

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप सकते हैं कि जॉर्जिया अचानक से ही सड़क पर कार रोककर डांस करती नजर आती हैं। जॉर्जिया पहले अपनी कार से उतरती हैं और फिर इंग्लिश गाने पर डांस करना शुरू कर देती हैं। इस दौरान जॉर्जिया के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू जैकेट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने मैचिंग कैप भी कैरी की है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। गाने पर उनके लटके-झटके देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जॉर्जिया के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अबतक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रति​क्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *