मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान तो हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके भाई अरबाज खान भी आजकल सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। जी दरअसल वह अपनी फिरंगी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपने फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब इन दिनों वह उन्ही के साथ मालदीव वेकेशन पर जा पहुंचे हैं।
जैसे ही अरबाज खान का लेटेस्ट पोस्ट सामने आया वैसे ही यह काफी सुर्खियों में छा गया है। इस पोस्ट को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए अरबाज ने लिखा है, ‘अमाया कुड़ा राह में हमारे प्रवास का आनंद लिया।अद्भुत सत्कार के लिए धन्यवाद।’ वैसे इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अधिकाशं फैंस ने अरबाज को कूल बताते हुए एंड्रिया संग उनकी जोड़ी को बेस्ट बताया है। इसी के साथ ही कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप किये हैं और दोनों को दुनिया में बेस्ट भी कहा है।