Anushka Sharma ने बेटी वामिका का चेहरा दिखाने पर मीडिया हाउस को जमकर सुनाई खरी-खोटी

अक्सर देखा जाता है​ कि पैपराजी बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की पहली झलक को कैमरे में कैद करने के लिए क्रेजी रहते हैं। हलांकि कई स्टार्स अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। वो न ही खुद बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और पैपराजी को से भी ऐसा करने के लिए मना करते हैं। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी बेटी वामिका (Vamika Kohli) को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं। पहली बाता तो अनुष्का अपनी बेटी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं और अगर करती हैं तो उसका फेस बिना दिखाए ही शेयर करती हैं। लेकिन इसी बीच वामिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रही है। बेटी की तस्वीरें शेयर करने को लेकर अनुष्का ने एक मीडिया हाउस को खरी-खोटी सुनाई है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उस मीडिया हाउस का नाम लिखते हुए उन्हें ऐसा करने पर उनकी जमकर क्लास ली है। यहां देखें अनुष्का शर्मा का पोस्ट…

jagran

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही मालदीव से वेकेशन एंजॉय कर वापस लौटे हैं। इस दौरान की तस्वीरें एक मीडिया हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वामिका का फेस साफ नजर आ रहा था। इसी बात को लेकर अनुष्का का गुस्सा उस मीडिया हाउस पर फूटा। बाद में जब मीडिया हाउस ने वो फोटो डिलीट कर दी उसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘मीडिया हाउस को लगता है कि वो माता-पिता से ज्यादा अच्छा जानते हैं कि उनके बच्चे के लिए क्या बेहतर है, क्योंकि कई बार रिक्वेस्ट किए जाने के बाद भी वह फोटो क्लिक कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। दूसरे मीडिया हाउस और पैपराजी से कुछ सीखिए।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *