बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा फिलहाल बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनेत्री अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से अनुष्का शर्मा अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका बोल्ड और ग्लमैरस अंदाज देखने को मिल रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह नियॉन ग्रीन कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का शर्मा पूल के अंदर दिखाई दे रही हैं।
अपनी पहली तस्वीर में अनुष्का शर्मा हंसती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की यह दोनों तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली का 33वां जन्मदिन मनाने की वजह से चर्चा में थीं।
अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहला का 5 नवंबर को जन्मदिन होता है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति विराट कोहली को बर्थडे विश किया था। अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाए हुए खड़े दिखे। दोनों इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे थे।