अनुज की दुल्हन बनी अनुपमा, काव्या के एक्स-हस्बैंड ने किया कमेंट

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) इन दिनों बहुत दमदार चल रहा है। शो का करेंट ट्रैक दर्शकों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। जी हाँ क्योंकि तमाम मुश्किलों के बाद अब अनुपमा और अनुज कपाड़िया की शादी हो रही है। हालाँकि कमाल की बात तो यह है कि अनुपमा की शादी के खिलाफ खड़ी रहने वाली बा भी इसमें खुशी-खुशी शामिल हो रही है। जी हाँ, वहीं अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड (Anupama Latest Episode) में दिखाया गया है कि खुद बा ही अनुज कपाड़िया (Gaurav Khanna) और उसके साथ आई बारात का स्वागत करती है।

इस समय सोशल मीडिया पर अनुपमा और अनुज की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं और सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं। अब इस बीच खुद रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी अनुपमा की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जी हाँ, आप देख सकते हैं रूपाली गांगुली ने इन तस्वीरों को कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। अब फैन्स अनुपमा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स में लगातार सुंदर, गॉर्जियस लिख रहे हैं। दूसरी तरफ एक्टर रुशद राणा ने भी अनुपमा की खूब तारीफ की है।

आप सभी को बता दें कि रुशद सीरियल अनुपमा में काव्या के एक्स हसबैंड का किरदार अदा करते थे और रुशद ने अनुपमा की तस्वीरों पर कॉमेंट किया है, ‘दुलहन हो तो ऐसी।।।।’ आप सभी को बता दें कि अनुपमा के दर्शक लंबे समय से शादी वाला ट्रैक देखना चाह रहे थे। ऐसे में अब हर किसी की मनोकामना पूरी हो गई है और अब अनुपमा अपने प्यार यानी अनुज की होने वाली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *