‘बॉयफ्रेंड’ संग दिखीं अंशुला कपूर, नयी तस्वीर देख हैरान हैं फैंस

मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को आम कर दिया है और दोनों इसी को लेकर चर्चा में रहते ही थे। हालाँकि अब अर्जुन कपूर की बहन की डेटिंग की खबरें सुर्ख़ियों में हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अंशुला कपूर की। अंशुला की हाल ही की फोटोज से तो यही लग रहा है कि वो प्यार में हैं। जी दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर इन दिनों बैंकॉक में दिन बिता रही हैं। क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही अंशुला ने अपने बैंकॉक ट्रिप की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।

आप सभी को बता दें कि अंशुला ने वहां सिंगर मरून का कॉन्सर्ट अटेंड किया और जमकर नाची-गाईं, मस्ती की। हालाँकि अंशुला वहां अकेली नहीं थीं, उनके साथ स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर भी मौजूद थे। जी हाँ और आपको याद दिला दें कि अंशुला और रोहन की कई बार डेटिंग की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन अब लगता है खुद अंशुला ने भी इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। एक नयी पोस्ट में अंशुला ने अपनी डांस वीडियो के साथ-साथ रोहन ठक्कर के साथ खास अंदाज में खड़े फोटो भी अपलोड की।

जी दरअसल रोहन ने अंशुला की कमर पर हाथ रखा हुआ था, और अंशुला ने उन्हें पकड़ा हुआ था। फोटो में दोनों ही एक दूसरे में खोए हुए नजर आए। अब इसे देख फैंस मान रहे हैं दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन ऑफिशियली कोई नहीं बोल रहा है। अब अगर लुक की बात करें तो अंशुला बहुत क्यूट और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कॉर्सेट टॉप के साथ पिंक पैंट को टीम अप किया था। वहीं व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *