एक और बड़ा हादसा : स्कूली बच्चों से भरी वाहन पलटा, 8-10 छात्र घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सुकमा। सुकमा जिले में एक और बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई है। स्कूली बच्चों से भरी वाहन पलट गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। घटना सुकमा के तेमालवाड़ा गांव की है बताई जा रही है।
आज सुबह द्रोणापाल आश्रम में शीतकालीन अवकाश शुरू हुई है। जिसके चलते आश्रम में रहने वाले सभी बच्चे छुट्टियां मनाने घरों को जा रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया।
इस हादसे में आठ से दस छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जैसे ही घटना की सूचना सीआरपीएफ के जवानों को मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में घायलों पर उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले में स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटने की घटना पर दुख जताया एवं कलेक्टर को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और सभी बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *