दाऊ कल्याण महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न 

खेल के साथ शिक्षा भी बेहद आवश्यक, प्रतिभाओं की कमी नही जरूरत है अच्छे मंच मिलने की-टंकराम वर्मा
बलौदाबाजार। स्थानीय शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान. टंकराम वर्मा , कैबिनेट मंत्री, छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास, उच्च शिक्षा व विशिष्ट अतिथि मान.अशोक जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्, बलौदाबाजार, मान.प्रमोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक, मान.सनम जांगड़े, पूर्व विधायक बिलाईगढ़,
आनंद यादव जिलाध्यक्ष, भाजपा,बलौदाबाजार-
भाटापारा, जितेन्द्र महाले जी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद्, बलौदाबाजार, विजय केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मान. राकेश ध्रुव ,शहर मंडल अध्यक्ष, उपस्थित थे सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ,इस अवसर पर केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने सम्बोधन में कहा की जीवन मे मिलने वाली दर्द और तकलीफ ही है जो मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, सपने देखो और उसे पूर्ण करने के लिए मेहनत करो, व छत्तीसगढ़ गीत ’’ दया-मया ले जगा मोर गांव के ’’ गीत के साथ महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी गई,व महाविद्यालय के विकास की बात कही गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ,डाॅ सनम जांगड़े, ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणा स्पद बातों से छात्रों का दिल जीता एवं सफलता के मूल मंत्र बताएं जो जीवन मे आगे बढ़ने प्रेरित करता है,नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व प्रतिभाओं की सराहना की गई, कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ.ए.के. उपाध्यायने कॉलेज प्रतिवेदन पठनकर महाविद्यालय के संबंध में जानकारी दी गई, कार्यक्रम में माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट की गई साथ ही वार्षिक उत्सव समारोह में महाविद्यालय की प्रतिभा वान छात्र एवम छात्राओं का सम्मान किया गया, जिसमें एचडी, नेट, सेट उत्तीर्ण छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में एन.सी.सी. के छात्रों ने ग्रुप डांस से दर्शकों को मन मोहा (देश भक्ति गीत) युगल नृत्य में छत्तीसढ़ी गीत समूह गीत जंवारा गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर पुरूस्कार विवरण किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, छात्र-छात्राए एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम में सफल संचालन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाए प्रदान की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *