सक्ती- शास उच्च माध्य विद्यालय खैरा विकासखंड सक्ती में दिनांक 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। प्रथम दिवस 21 दिसंबर को विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। प्रथम दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग कबड्डी,खो-खो, बैडमिंटन, कैरम,चेस,तवा फेंक,गोला फेंक,कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़ एवं 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस दिन जिला क्रीड़ा अधिकारी सक्ती अमर सिंह राज खेलकूद कार्यक्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिवस 22 दिसंबर को विज्ञान प्रदर्शनी,रंगोली, चित्रकला,मेहंदी,बुके /माला बनाओ, वाद विवाद, तात्कालिक भाषण,निबंध एवं कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस 23 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कुल 21 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड,मोमेंटो,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सभी सहभागी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के पी राठौर बीईओ सक्ती, अध्यक्षता लीलाधर जायसवाल ग्राम सरपंच, विशिष्ट अतिथि ए आर लहरे बीआरसी सक्ती, शैलेश देवांगन एबीईओ सक्ती, तोषेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, सविता जायसवाल एवं दिनेश जायसवाल संकुल समन्वयक खैरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल,क्रीड़ा प्रभारी रमेश सिंह कंवर एवं सांस्कृतिक प्रभारी सीमा चौधरी के निर्देशन मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन भूषण सिंह राठौर व्याख्याता एवं नारायण प्रसाद देवांगन व्याख्याता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगमोहन राठौर,रेखा सिदार,मिंज सर,के आर गोंड़ सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका, कर्मचारी,विद्यार्थी एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।
