शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन

स्वावलम्बी जीवन के लिए शिक्षा बेहद जरूरी

बलौदाबाजार। स्थानीय शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा – कैबिनेट मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन युवा कल्याण उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन,विशिष्ट अतिथि अशोक जैन अध्यक्ष नगर पालिका बलौदाबाजार और अन्य अतिथि गणों सहित समस्त अध्यापक व छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा जी के द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कक्षाओं में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र व राशि प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा के द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा के अलावा छात्राओं को कला व कौशल में पारंगत होने से छात्राएं हर क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकती हैं, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा, शिक्षा का महत्व सदैव से रहा है, साथ ही छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशिष्ट अतिथि अशोक जैन अध्यक्ष नगरपालिका ने कहा कि छात्राएं हर क्षेत्र में आज आगे है व छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई, साथ ही शिक्षा के साथ साथ खेल को भी महत्वपूर्ण बताते हुए स्वावलम्बी जीवन आज के समय मे अत्यंत आवश्यक है, साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभा से नगर व प्रदेश का नाम रोशन होता है।

इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा स्वयं से तैयार व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए स्टालों का अवलोकन किया गया व शुभकामनाएं दी गई, वार्षिक उत्सव आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय पर प्राचार्य के द्वारा वर्ष भर में हुए कार्यक्रम का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा विभिन्न राज्य की कला एवं संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले, एस.एम.पाध्ये, मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल, सेवा निवृत्त प्राचार्य जय नारायण केशरवानी एवं जनभागीदारी अध्यक्ष संगीता ध्रुव व जनभागीदारी सदस्य एवं महाविद्यालीन प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *