500 रुपए रिश्वत मांगने वाली ANM सरस्वती रजक सस्पेंड

कोरबा। 500 रुपए रिश्वत मांगने वाली ANM सरस्वती रजक सस्पेंड हो गई है, दरअसल ग्राम बंजारी की निवासी अमीषा धनवार ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए ANM ने 500 रुपये की मांग की है, जिसके लिए उन्हें 12 किलो चावल बेचना पड़ा। इस मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।

वहीं कलेक्टर के निर्देश पर पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम टीआर भारद्वाज ने तहसीलदार को ग्राम बंजारी भेजकर पीड़िता अमीषा धनवार और अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज कराए थे। एसडीएम टीआर भारद्वाज ने कहा कि कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं। ANM को नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।

500 रुपए रिश्वत मांगने वाली ANM सरस्वती रजक सस्पेंड

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *