कैमरे के सामने पति संग अंकिता लोखंडे ने दिए ऐसे पोज, देखकर फैंस हुए घायल

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी निजी जिंदगी को फ्लॉन्ट करने का अवसर नहीं छोड़तीं। हाल ही में उन्होंने हस्बैंड के साथ फोटोशूट करवाया जिसमें वो कैमरे के सामने  दिखाई दे रही हैं। इस फोटोशूट में अंकिता ने ब्राउन कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है, वहीं उनके हस्बैंड विक्की जैन ब्लू रंग की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं।

इन फोटोज में अंकिता हस्बैंड विक्की के काफी क्लोज दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने ही बहुत इंटीमेट पोज दिए हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के इस फोटोशूट को देखकर जरा भी नहीं लग रहा कि विक्की जैन एक अभिनेता नहीं हैं। विक्की और अंकिता की केमिस्ट्री इन तस्वीरों में स्पष्ट नजर आ रही है। ये दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये फोटोज से स्पष्ट पता चल रहा है।

बता दे कि बीते वर्ष 14 दिसंबर को अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। विक्की जैन छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह बिलासपुर के जाने-माने कोयला व्यापारी के बेटे हैं। विक्की खुद भी बिजनेसमेन हैं तथा विक्की से शादी के बाद वो छत्तीसगढ़ की बहू बन गईं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई तथा फिर उन दोनों के बीच प्यार हुआ। लगभग 3 वर्ष बाद दोनों ने शादी कर ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *