रणबीर कपूर की रामायण में अंजलि अरोड़ा बनेंगी मां सीता

सोशल मीडिया से स्टार बनी और कंगना रानौत के शो लॉकअप में नजर आईं एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा अब फिल्मों में नजर आने वाली हैं. अंजलि अरोड़ा  अब स्क्रीन पर मां सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं. अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ के लिए अंजलि को अप्रोच किया गया है.

वहीं, अब अंजलि अरोड़ा ने स्क्रीन पर माता सीता का किरदार निभाने के लिए हां कर दिया है. अपने कच्चा बादाम वाले डांस वीडियो से काफी चर्चा में आई थीं. वहीं, अब उन्हें माता सीता के किरदार में देखा जाएगा.

 

 

 

अंजलि अरोड़ा बनेंगी मां सीता

बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में अंजलि अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो सीता के रोल को पा कर खुश और खुद को धन्य महसूस करती हैं. सीता एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई मना नहीं कर सकता है. अंजलि ने आगे बताया कि उन्हें खुद नहीं पता ये रोल उनकी झोली में कैसे आ गिरा. इस बारे में जब उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक से बात की तो पता चला कि सीता के लिए कुछ और एक्ट्रेसेज को शॉर्टलिस्ट किया गया था. उन्हें मुझमें कुछ नजर आया और मेकर्स ने इस रोल के लिए मुझे चुना. अंजलि ने ये भी बताया कि पिछले महीने ही उन्हें फाइनल कर दिया गया था, तब से वो सीता और रामायण पर अपनी रिसर्च कर रही हैं. उन्होंने खुद को सीता बनाने के लिए पढ़ाई शुरू कर दी है.

रणबीर कपूर की रामायण

अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही श्री रामायण कथा को प्रकाश महोबिया प्रोड्यूस कर रहे हैं. जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. वैसे नितेश तिवारी की रामायण भी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. इस रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को राम और साई पल्लवी (Sai Pallavi) को सीता के किरदार में देखा जाएगा. हाल में सेट से दोनों एक्टर्स की तस्वीरें भी लीक हुईं थीं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *