‘अंगूरी भाभी’ ने दिखाया ग्लैमर अवतार

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शुभांगी अत्रे दर्शकों के दिलों में बस गई हैं। इस शो में अंगूरी भाभी अपनी मासूम बातों एवं अनोखे अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। शो में अंगूरी हमेशा 5 मीटर की साड़ी पहने दिखाई देती हैं। मगर असल जिंदगी में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे इतनी ज्यादा बोल्ड है कि इसका सबूत उनकी फोटो है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वही शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वो हद से अधिक टाइट व्हाइट कलर का वनपीस पहने हुए हैं। इस टाइट ऑउटफिट में शुभांगी अत्रे का लुक देखने लायक है। जिसमें वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शुभांगी अत्रे के चारों ओर खेत दिखाई दे रहे हैं तथा वो पानी के बीचोंबीच खड़ी होकर अपने सेक्सी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए बोल्ड लुक देती हुई दिखाई दे रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए शुभांगी ने बालों को खुला किया हुआ है तथा सटल मेकअप में नजर आई।

सोशल मीडिया पर शुभांगी अत्रे ने इस तस्वीर को स्वयं साझा किया है। शुभांगी अत्रे ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं इस समय क्या फील कर रही हूं।।।’ शुभांगी अत्रे ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो वो तेजी से वायरल होने लगी। वहीं शुभांगी अत्रे के फैन भी निरंतर इस तस्वीर पर क्लिक करके कमेंट्स करने लगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *