आंगनबाड़ी सहायिका के बेटे की गोली मारकर हत्या

बिहार में आंगनबाड़ी सहायिका के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना खगड़िया जिले की है. बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी गांव में सोमवार की आधी रात कार्तिक मेला देखने जा रहे बाइक सवार युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कंजरी गांव निवासी दीप नारायण राम और आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार बताया जाता है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के तिलाठी गांव में सोमवार की आधी रात आयोजित कार्तिक मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था|

जिसे देखने के लिए युवक अपने चार दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर घर से निकला था. इसी दौरान घर से थोड़ी ही दूरी पर घात लगाए बदमाशों ने छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी. साथ में मौजूद छोटू के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार की सुबह पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है. इधर, थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *