किरन्दुल-ग्राम पंचायत गुमियापाल में बुधवार को पटेल पारा में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें आंगनबाड़ी के 05 से 06 वर्ष के बच्चों को रंगों का पहचान अंक पहचान कराया गया। साथ ही दौड़ना कूदना शारीरिक दक्षता में चलना सिखाया तथा गर्भवती माता का गोद भराई किया गया और 7 माह के बच्चे का अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान सोनबती निषाद,सुनीता,आशा ,सुन्दरी,छन्नी एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।