केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत नन्हीं कलाकार अनन्या यादव अपनी बेहतरीन चित्रकारी की कला से सभी को प्रभावित कि

एनएमडीसी किरंदुल में कार्यरत उनके पिता राजेन्द्र यादव का कहना है कि अनन्या का यह गुण पूर्णतः नैसर्गिक है और ईश्वर प्रदत्त कला है। विद्यालय में उनके ड्राइंग शिक्षक जितेंद्र साहू सर से भी सदैव ही सराहना मिली है तथा विद्यालय और एनएमडीसी स्तर पर विविध चित्रकला प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार अर्जित कर चुकी हैं। छोटी बहन अनुष्का भी अनन्या के पदचिन्हों पर चलते हुए चित्रकारी के गुर सीख रही है। माता सरोज यादव शासकीय चिकित्सालय किरंदुल में लैब टेक्नीशियन हैं।

      

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *