Alia Bhatt से खुद की तुलना होने पर बोलीं Ananya Pandey, कहा- यह बहुत बड़ी तारीफ है

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कुछ दिन पहले रिलीज हुई वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अब वो जल्द ही CTRL में नजर आने वाली हैं. फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है. हाल ही में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से तुलना होने पर अपना रिएक्शन दिया है.

दरअसल अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने के साथ एक इंटव्यू दिया था. इस इंटरव्यू के दौरान, होस्ट ने एक फैन का कमेंट पढ़ा जिसमें कहा गया था, “अनन्या निश्चित रूप से अलगी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं” जब इस बारे में एक्ट्रेस से पूछा गया कि तो उन्होंने “नहीं” से शुरुआत की. इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि “मुझे लगता है कि आलिया बहुत अच्छी हैं. यह बहुत बड़ी तारीफ है कि लोग ऐसा सोचते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आलिया ने जो किया है, मैं उसे छू भी नहीं सकता.”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *