अनन्या पांडे ने यूं एंजॉय किया सनसेट, तस्वीर शेयर कर कहा- ‘मुझे आसमान से प्यार है’

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सनसेट एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री एक नौका पर बैठ कर समुंद्र के बीचों बीचो मस्ती कर रही हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, मैं हमेशा के लिए आकाश से प्यार करती हूं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं, साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो घुडसवारी का लुत्फ उठा रही थी।

इस फिल्म में साउथ से सुपरस्टार विजय देवेरकोंड़ा बॉक्सर के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे और किंक बॉक्सिंग माइक टायसन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार शामिल हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *