Ananya Panday ने अंडरवॉटर स्विमिंग वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपने बोल्ड फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मालदीव्स वेकेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो स्विमिंग का लुत्फ उठा रही हैं।

वीडियो में अभिनेत्री अनन्या पांडे ग्रीन कलर के समुद्री कछुए के साथ अंडर वॉटर स्विमिंग कर रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, हरे समुद्री कछुए के साथ तैरना मेरे जीवन के सबसे सुखद अनुभवों में से एक है हमारा ग्रह इतना बड़ा और सुंदर है और ऐसे अनोखे शानदार जीवों का घर है। इससे पहले की बहुत देर हो जाए। उससे पहले हमको हर कीमत पर इसको बचाना होगा।

अनन्या की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वेकेशन पर सनसेट एंजॉय के वक्त की तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो समुंदर किनारे खड़े होकर हंसते हुए पोज दे रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *