शंकर नगर मार्ग के नालियों में सघन सफाई अभियान चलाया गया

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त स्वच्छता सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह तत्काल जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी सहित जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर मार्ग में खाना खजाना, इंदिरा फ्लावर्स, अंजार फ्यूल्स आदि दुकानों के समीप पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया.

प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली और दुकानों के सामने नाली पर बनाये गए पाटों के कारण नाली की सफाई व्यवस्था मार्ग में बाधित पायी गयी. इस पर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने तत्काल निर्देशित कर स्थल पर जेसीबी मशीन बुलवाकर लगभग 15 दुकानों के सामने मार्ग पर नाली पर निर्मित पाटों को तोड़कर नाली की सफाई करवाई और कचरा एवं गन्दगी नाली से बाहर निकलवाकर उसका परिवहन करवाकर निकास व्यवस्था को सुगम बनाकर प्राप्तस्वच्छता सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *