एक हाथी ने 4 गांव में मचाया उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

जशपुर। जशपुर में एक बार फिर हाथियों का उत्पात देखने को मिला है। यहां दल से भटके एक उग्र हाथी ने ग्रामीण इलाके में पहुंचकर उत्पात मचा दिया। कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बिहाबल गांव के दो घरों को अकेले घूम रहे हाथी ने तोड़ डाला। वंहीं घर में रखे कई क्विंटल अनाज को भी हाथी खा गया। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। उग्र हाथी ने जंगल किनारे बसे घरों को भी तोडा, जिससे वंहां के लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

राहत की बात यह है कि, हाथी के आने की सूचना मिलने पर घर के सदस्य घर से निकलकर दूर चले गए थे, जिससे कोई जन हानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र में दल से बिछड़े उग्र हाथी का तीन दिनों से उत्पात जारी है। हाथी ने बिहाबल गांव सहित 4 गांव में 6 घर तोड़ दिया है। हाथी के उत्पात से लोगों में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम रात से ही मौके पर मौजूद होकर लगातार हाथियों के विचरण पर नजर बनाई हुई है और लोगों को सतर्क कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *