मामला चौकी अडभार थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चाम्पा का
सक्ती- युवती के अश्लील फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने वाले आरोपी को और अड़भार पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामला अपराध क्र. 267/21 धारा 509ख भादवि का है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी अड़भार क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया चौकी आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दुर्गेश्वर रात्रे के द्वारा उसका अश्लील फोटो एवं विडियो अपने मोबाईल में रखा है एवं फेसबुक एवं व्हाट्सअप के माध्यम से लोगों को भेजकर वायरल कर रहा है कि रिपोर्ट पर धारा 509ख भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को मद्देनजर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक महोदय जिला जांजगीर चाम्पा (भा.पु.से.) अभिषेक पल्लव, अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मो. तस्लीम आरिफ खान थाना प्रभारी थाना मालखरौदा विनोद मण्डावी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में आज दिनांक 27.01.2022 को उप निरी नवीन पटेल चौकी प्रभारी अड़भार, आर. उमेश साहू आर नान्ही यादव, आर. रामकुमार यादव के द्वारा आरोपी दुर्गेश्वर रात्रे पिता राजकुमार रात्रे उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 01 अड़भार चौकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चाम्पा के कब्जे से एक नग घटना में प्रयुक्त ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया एवं आरोपी दुर्गेश्वर रात्रे के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 27.01.2022 के 16:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में चौकी प्रभारी अड़भार उप निरी, नवीन पटेल चौकी प्रभारी अड़भार प्र.आर पुष्पेन्द्र कंवर, प्र.आर. दिलीप खलखो, आर. उमेश साहू आर. नान्ही यादव, आर. रामकुमार यादव, आर. डिलेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
