जरूरतमंद बच्चों के लिए अमायरा दस्तूर ने उठाया ये कदम

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। अपनी दमदार एक्टिंग और मिलियन डॉलर स्माइल से अभिनेत्री ने लाखों दिलों में स्थान बनाया है। अभिनेत्री अब ऐसे संगठन के साथ जुड़ी है जो जरूरतमंद बच्चों की सहायता करता है। एक्ट्रेस ने शिक्षा सेवा फाउंडेशन के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और कपड़े डोनेट किए जो इन बच्चों की एजुकेशन की जरूरतों में मददगार होने वाला है।

इंडिया में माध्यमिक स्कूल छोड़ने वालों की औसत दर 17% है जो बहुत चिंता वाली बात है। यह हमारे देश के भविष्य को खतरे में डालती है, जबकि कोविड के वक़्त  ऑनलाइन स्कूली शिक्षा में अपर्याप्त संसाधनों के कारण स्कूल छोड़ने की दरों में बढ़ोतरी हुई है। महामारी में आई बेरोजगारी के कारण स्कूल की फीस का भुगतान करना लोगों के लिए बहुत ही गंभीर परेशानी बन गई थी।

हम बता दें कि इस बारें में अमायरा दस्तूर ने कहा- ‘यह दूसरी बार है जब मैं शिक्षा सेवा फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हूँ। बढ़ती आयु के साथ शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है। कोरोना वायरस के कारण  बहुत से बच्चों ने या तो स्कूल छोड़ा या सुविधाओं की कमी या फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से अपनी शिक्षा बंद कर दी है। यह इन बच्चों को एक बार फिर से स्कूल के बारे में उत्साहित करने का एक छोटा सा तरीका है और उम्मीद करती हूं कि उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने वाले है। यदि कोई कुछ सीखने के लिए उत्सुक है तो उसे अपनी फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से रुकना नहीं चाहिए।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *