अमृता राव हॉट अंदाज में पति अनमोल संग बोल्ड, तस्वीर शेयर की है

बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव आज भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन वह हमेशा ही फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अमृता ने अपने करियर में कई फिल्मों में और कइ तरह के किरदारों को जिया है। लेकिन ‘विवाह’ में उनके सादगी और सरल रोल ने दर्शकों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ी है। आरजे अनमोल के साथ अमृता की सीक्रट मैरिज ने हर किसी को चौंका कर रख दिया था। फिलहाल इन दिनों अमृता का पूरा पूरा फोकस बेटे की परवरिश में है। इन सबके बीच अमृता सोशल मीडिया पर फैंस के जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी और फैमिली की तस्वीरों को शेयर करती नजर आती हैं। इसी बीच अमृता ने एक बेहद ही खास तस्वीर शेयर की है जो भले ही लेटेस्ट न हो लेकिन काफी पसंद की जा रही है। यहां देखें तस्वीर…

अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो उनके हनिमून की है। इस तस्वीर में वह बेहद ही हॉट अंदाज में पति अनमोल संग पोज देती दिख रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अमृता रेड कलर की खूबसूरत स्ट्रैपलेस जंपसूट पहने दिख रही हैं। वहीं अनमोल शर्टलेस होकर पोज दे रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की शॉर्ट्स पहनी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमृता ने अपने व्लॉग की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘#CoupleOfThings के लेटेस्ट एपिसोड में हमारे हनीमून की 50 अनदेखी तस्वीरें।’ सोशल मीडिया पर अमृता की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर फेंस लगातार अमृता और अनमोल के इस लुक की तारीफ करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि अमृता राव ने आरजे अनमोल के साथ 15 मार्च, 2022 को अपनी गुपचुप शादी की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में अमृता लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। वहीं उनके पति अनमोल ने पीले रंग का कुर्ता स्लीवलेस जैकेट के साथ पहना था। अनमोल इस दौरान अमृता को किस करते दिखाई दे रहे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *