किरन्दुल-आजीविका की कमी का जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे स्वास्थ्य,पोषण, शिक्षा और जीवन स्तर पर सीधा प्रभाव पड़ता है इसके लिए किसान केंद्रित दृष्टिकोण बनाना होगा जो खेत से बेहतर कमाई कर सके।इसी दिशा में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील सी एस आर टीम प्रयासरत है और समय समय पर कड़मपाल,किरंदुल बस्ती,पालनार और फूलपाड़ के किसानो को खेती सम्बन्धित जानकारी,बीज तथा कृषि यंत्र आदि द्वारा प्रोत्साहित किया है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत चोलनार में सरपंच भीमा तथा सी एस आर टीम द्वारा 18 प्रगतिशील चयनित सब्जी उत्पादक किसानों को कृषि यंत्र रापा, हसिया, गैती प्रदान किया गया।

ये सभी किसान आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील सी एस आर टीम के प्रशिक्षक की देख रेख में सब्जी उत्पादन विगत वर्षो से कर रहे है । सब्जियों की फसलें विभिन्न कृषि-पारिस्थितिक क्षेत्रों में छोटे किसानों के लिए उत्तम है, मुख्य रूप से आय के साथ-साथ भोजन के स्रोत के रूप में भी इसका प्रयोग शरीर में पोषण की कमी को पूरा करता है विशेष रूप से ग्रामीण आदिवासी बच्चो एवं महिलाओ में जिनकी आय सीमित है।