छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए महामहिम राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर 28 मई को अमित गौतम को दिया गया साधना प्लस शिखर सम्मान

साधना प्लस न्यूज़ के स्टेट हेड जमील खान भी रहे मौजूद

शक्ति- अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर 28 मई 2022 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साधना प्लस न्यूज़ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अमित गौतम राजनांदगांव- रायपुर को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ को महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के हाथों सम्मानित किया गया

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सहित प्रदेश की प्रमुख हस्तियां मौजूद थी,तथा इस अवसर पर साधना प्लस न्यूज़ के स्टेट हेड जमील खान तथा युथ राष्ट्रीय शक्ति युवा संगठन के अखिल भारत संगठन मंत्री आनंद मिश्रा सहित भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे,अमित गौतम को साधना शिखर प्लस सम्मान से नवाजे जाने पर जहां यूनियन परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,तो वहीं इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल सहित अतिथियों का कार्यक्रम के आयोजक साधना प्लस न्यूज़ चैनल द्वारा सम्मान किया गया

एवं कार्यक्रम को महामहिम राज्यपाल ने संबोधित करते हुए मीडिया जगत के साथियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, तथा इस अवसर पर साधना प्लस शिखर सम्मान से नवाजे जाने पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि वे निरंतर पत्रकारिता के साथ-साथ सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से सभी के सहयोग से कार्य करते हैं, एवं आज मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है, एवं हमें अपने जीवन में जरूरतमंदों की सहायता भी करनी चाहिए

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों से काफी संख्या में पत्रकारिता जगत के साथी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक मंचों में भी अपने कार्यों को लेकर सम्मानित हो चुके हैं,तथा उनके यूनियन के एक सफल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के हितों के लिए यूनियन काम कर रही है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *